लुधियाना, 23 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): लुधियाना में राखी से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जस्सियां रोड स्थित आमेवी स्वीट्स फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 3 क्विंटल मिठाई जब्त की। जांच के दौरान फैक्ट्री में साफ-सफाई के मानकों की अनदेखी पाए जाने पर विभाग ने अलग-अलग मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
डीएचओ आशीष चावला के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पुरानी मिठाई और चाशनी के इस्तेमाल की बात सामने आई है। हालांकि, खाद्य सामग्री की वास्तविक गुणवत्ता का पता लैब रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विभाग ने फैक्ट्री के खिलाफ चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब्त मिठाई को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।






