Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabजिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में धूरी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में धूरी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

संगरूर/धूरी, 25 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): स्थानीय पुलिस लाइंस संगरूर में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन संगरूर द्वारा तीन दिवसीय ओपन जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाया गया। इस टूर्नामेंट में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में धूरी शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शहर का नाम रोशन किया।

बैडमिंटन मुकाबलों में धूरी की खिलाड़ी मनसीरत कौर, पुत्री रुपिंदर सिंह, ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 लड़कियों के सिंगल मुकाबले में रजत और डबल मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-15 वर्ग के सिंगल में कांस्य, डबल में रजत और मिक्स्ड डबल में रजत पदक, अंडर-17 मिक्स्ड डबल में स्वर्ण पदक तथा सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस प्रकार मनसीरत कौर ने विभिन्न वर्गों में कुल 7 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इसी तरह अंडर-17 लड़कों के मुकाबलों में धूरी के ओपराज जुझार सिंह, पुत्र रुपिंदर सिंह, ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल और डबल मुकाबलों में कांस्य पदक हासिल किए।

इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचीं वेटरन खिलाड़ी एवं बैडमिंटन कोच मैडम स्कोरा बेगम ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी। मैडम स्कोरा बेगम बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं और लगभग 62-63 वर्ष की आयु में भी बैडमिंटन खेल के प्रति समर्पित हैं। वह मलेरकोटला स्थित सीता ग्रामर स्कूल और मलेरकोटला क्लब में बच्चों को नि:शुल्क बैडमिंटन कोचिंग देकर युवा खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन तथा लगन के साथ अपनी खेल प्रतिभा को निखारते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के अवसर मिल सकते हैं।

विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उप कप्तान पुलिस, संगरूर करनैल सिंह, बैडमिंटन कोच मैडम स्कोरा बेगम और कोच परमिंदर सिंह विक्की द्वारा होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments