Wednesday, August 26, 2026
HomePatiala70वें जिला स्कूल टूर्नामेंट में लड़के-लड़कियों के सॉफ्टबॉल मुकाबले आयोजित

70वें जिला स्कूल टूर्नामेंट में लड़के-लड़कियों के सॉफ्टबॉल मुकाबले आयोजित

पटियाला, 25 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14, 17 और 19 लड़के-लड़कियों के सॉफ्टबॉल मुकाबले पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी मल्टीपर्पज स्कूल, पासी रोड, पटियाला में करवाए गए।

अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में पातड़ां जोन ने पहला, घनौर जोन ने दूसरा और पटियाला-3 ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 मुकाबलों में भी पातड़ां जोन प्रथम, घनौर जोन द्वितीय और पटियाला-3 तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-19 वर्ग के मुकाबले में पातड़ां जोन ने पटियाला-1 को 7-0 से हराकर जीत दर्ज की।

इस अवसर पर खेल प्रभारी हेडमास्टर अमित कुमार, हरीश सिंह रावत, डॉ. आसा सिंह, डॉ. पवित्र सिंह, गौरव बिरदी, गुरजंट सिंह, हरदीप सिंह, हरप्रीत कौर, इंद्रजीत कौर, कमलदीप कौर तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments