Wednesday, August 26, 2026
HomeTechnologiesअब व्हाट्सऐप अकाउंट की सुरक्षा होगी और मजबूत, 2FA में बड़ा बदलाव

अब व्हाट्सऐप अकाउंट की सुरक्षा होगी और मजबूत, 2FA में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली,26 अगस्त,2026 (काजल): लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी और अकाउंट सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2 एफ.ए.) फीचर में अहम बदलाव किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए अपडेट के बाद WhatsApp यूजर्स को टू-स्टेप वेरिफिकेशन के लिए केवल सामान्य पिन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। अब उन्हें अक्षरों और नंबरों से बना अल्फान्यूमेरिक पासवर्ड सेट करने का विकल्प भी मिल सकता है।

इस बदलाव का उद्देश्य व्हाट्सऐप अकाउंट को अनधिकृत एक्सेस से बचाने के लिए सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत उपलब्ध कराना है। अल्फान्यूमेरिक पासवर्ड में अक्षरों और अंकों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को पहले की तुलना में अधिक मजबूत पासवर्ड बनाने की सुविधा मिलेगी।

व्हाट्सऐप पर बड़ी संख्या में लोग निजी बातचीत, फोटो, वीडियो और जरूरी जानकारी साझा करते हैं। ऐसे में 2 एफ.ए. में यह बदलाव अकाउंट की सुरक्षा को और बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

कंपनी की ओर से समय-समय पर यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नए फीचर्स जोड़े जाते रहे हैं। नया 2 एफ.ए. विकल्प भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments