कुरुक्षेत्र 27 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सी.जे.एम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के निर्देशानुसार डीएलएसए द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एवं डिपार्टमेंट ऑफ लॉ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कानूनी सेवा क्लिनिक का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता हरपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नालसा (आशा-अवेयरनेस, स्पोर्ट, हेल्प एंड एक्शन) स्कीम 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए जागरूकता, सहायता और आवश्यक कानूनी सहयोग उपलब्ध कराना है।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को नालसा (जागृति-जमीनी स्तर पर ग्रामीण जानकारी और पारदर्शिता पहल योजना के लिए न्याय जागरूकता) स्कीम 2025 के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता ने विद्यार्थियों को डीएलएसए द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं कानूनी सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया तथा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को न्याय प्राप्त करने के लिए डीएलएसए की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।






