Thursday, August 27, 2026
HomeEntertainmentमनोज बाजपेयी की ‘लास्ट मैन इन टावर’ का टीजर आउट

मनोज बाजपेयी की ‘लास्ट मैन इन टावर’ का टीजर आउट

मुंबई, 27 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘लास्ट मैन इन टावर’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। करीब 55 सेकंड के इस टीजर ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

रिटायर्ड टीचर के किरदार में दिखे मनोज बाजपेयी

फिल्म के टीजर में मनोज बाजपेयी एक रिटायर्ड स्कूल टीचर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है। टीजर की शुरुआत में वह एक बिल्डिंग की छत पर खड़े होकर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आते हैं।

कहानी में मनोज का किरदार अपनी ही कम्युनिटी के खिलाफ खड़ा होता दिखाई देता है। विरोध और मजाक का सामना करने के बावजूद वह अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

फिल्म में दिव्या दत्ता और बोमन ईरानी की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर में मनोज अपने छात्रों को जिंदगी में सही लगने वाला फैसला लेने की सीख देते नजर आते हैं।

सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला

फिल्म का टीजर जारी करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सितंबर में फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ मनोज बाजपेयी की टक्कर अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे सितारों की फिल्मों से होने की उम्मीद है।

‘लास्ट मैन इन टावर’ के टीजर में नजर आ रही कहानी और मनोज बाजपेयी का गंभीर किरदार फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments