Friday, August 28, 2026
HomePunjabसंगतपुरा गांव में धान में खाली दाने कम करने के लिए PAU...

संगतपुरा गांव में धान में खाली दाने कम करने के लिए PAU ने लगाया प्रदर्शन शिविर

लहरागागा/संगरूर, 28 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब कृषि विश्वविद्यालय , लुधियाना के निदेशक प्रसार शिक्षा के निर्देशों के अनुसार पीएयू-फार्म सलाहकार सेवा केंद्र, संगरूर की ओर से गांव संगतपुरा में धान की फसल में खाली दानों की समस्या कम करने और बेहतर पैदावार हासिल करने के उद्देश्य से प्रदर्शन शिविर लगाया गया।

शिविर के दौरान केंद्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार गर्ग ने किसानों को बताया कि धान में बालियां निकलने के समय पोषक तत्वों की कमी के कारण दाने खाली और हल्के रह जाते हैं। इस समस्या से बचाव के लिए उन्होंने बालियां निकलने के समय 1.5 प्रतिशत पोटैशियम नाइट्रेट (13:0:45) का छिड़काव करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 3 किलोग्राम पोटैशियम नाइट्रेट को 200 लीटर पानी में मिलाकर पत्तियों पर छिड़काव किया जा सकता है। किसानों को प्रदर्शन के लिए यह पोषक तत्व भी उपलब्ध करवाया गया।

डॉ. गर्ग ने तना छेदक और पत्ती लपेटक सुंडी की रोकथाम के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को सलाह दी कि कीटनाशकों का इस्तेमाल तभी किया जाए, जब कीटों की संख्या आर्थिक नुकसान स्तर से अधिक हो। इससे अनावश्यक खर्च और पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

इसके अलावा किसानों को सितंबर माह में होने वाले पीएयू किसान मेलों, ग्रामीण बच्चों के लिए आयोजित पाठ्यक्रमों और सर्दियों की सब्जियों की किटों के बारे में भी जानकारी दी गई।

अंत में डॉ. गर्ग ने धान की रोपाई और सीधी बिजाई वाले खेतों का दौरा कर किसानों को फसल प्रबंधन संबंधी तकनीकी सलाह दी। शिविर के दौरान पशुओं के लिए खनिज मिश्रण और कृषि साहित्य की बिक्री भी की गई।

शिविर को सफल बनाने में सुखतार सिंह, गुरविंदर सिंह, गोबिंदर सिंह, प्रगट सिंह और जगसीर सिंह ने विशेष सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments