Monday, August 31, 2026
HomePunjabभगवंत मान के संघर्ष और सियासी सफर पर डॉक्यूमेंट्री

भगवंत मान के संघर्ष और सियासी सफर पर डॉक्यूमेंट्री

चंडीगढ़, 31 अगस्त, 2026 (जगदेव रंचना): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘सतौज से संसद’ रविवार रात डिस्कवरी चैनल पर 7 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की गई। डॉक्यूमेंट्री में भगवंत मान की साधारण पृष्ठभूमि से लेकर एक सफल व्यंग्यकार और मनोरंजन कलाकार के रूप में बनी उनकी पहचान तक के सफर को दर्शाया गया है।

इसमें यह भी दिखाया गया है कि उन्होंने अपने कलात्मक पेशे को छोड़कर राजनीति में कदम रखा और पंजाब की सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाया। फिल्म में भगवंत मान के जीवन के विभिन्न पड़ावों, उनके संघर्ष और राजनीतिक सफर को केंद्र में रखा गया है।

डॉक्यूमेंट्री उनके एक आम व्यक्ति से पंजाब के मुख्यमंत्री और सांसद तक पहुंचने के सफर को प्रस्तुत करती है। खास बात यह है कि यह डॉक्यूमेंट्री ऐसे समय में रिलीज हुई है, जब पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 होने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। इसी वजह से ‘सतौज से संसद’ की रिलीज को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments