Monday, August 31, 2026
HomeHaryanaलहरागागा में भाजपा को मिली बड़ी राजनीतिक मजबूती, विभिन्न वर्गों के लोग...

लहरागागा में भाजपा को मिली बड़ी राजनीतिक मजबूती, विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी से जुड़े

लहरागागा/ हरियाणा, 31 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): पंजाब के लहरागागा (सताराणा विधानसभा क्षेत्र) में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पटियाला, मानसा, संगरूर, पातड़ां और लहरागागा क्षेत्रों से संबंधित तीन दर्जन से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल से जुड़े रहे कार्यकर्ताओं के अलावा समाजसेवी, कारोबारी, किसान, ठेकेदार, पूर्व सैनिक तथा समाज के अन्य वर्गों से जुड़े लोग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बड़ा हो रहा है और विभिन्न वर्गों के लोगों का पार्टी से जुड़ना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों में लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से लोगों का मोहभंग हो चुका है। जिन उम्मीदों के साथ पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, वे उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। इसी कारण अब लोग एक विकल्प के रूप में भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय लोगों के बीच जाने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि लगातार जनसेवा और विकास के लिए काम करने वाली पार्टी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लहरागागा में विभिन्न वर्गों के लोगों का भाजपा से जुड़ना आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती देगा। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति अब लोगों के मुद्दों से दूर होती जा रही है, जबकि भाजपा विकास, सुशासन और जनसेवा के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। लहरागागा में लोगों का भाजपा से जुड़ना इस बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है।

 

इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वालों में ओलंपिक अवार्डी मनप्रीत कौर, किसान यूनियन से जुड़े निर्मल सिंह, किसान रामपाल लब्बल, कारोबारी दीपक गर्ग, अमितपाल सिंह और सुखजीत शर्मा, समाजसेवी दौली राम, तारा सिंह, सुशील कुमार और मनदीप सिंह, प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े बलविंदर सिंह तथा ठेकेदार सुखविंदर सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लोग शामिल रहे।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल से जुड़े रहे कई नेता और कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments