Monday, August 31, 2026
HomeHaryanaएक से 30 सितंबर तक लगेंगे लोक कल्याण मेले, नगरपालिकाओं में लगेंगे...

एक से 30 सितंबर तक लगेंगे लोक कल्याण मेले, नगरपालिकाओं में लगेंगे मेले, डी.एम.सी. ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश


कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा):
 जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 1 से 30 सितंबर तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान नगर परिषद सहित जिले की सभी नगर पालिकाओं में विशेष कैंप एवं लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा।
डीएमसी अमन कुमार ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि इस विशेष अभियान के दौरान नए पात्र पथ विक्रेताओं का पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वीकृत, लेकिन लंबित ऋण मामलों में बैंकों के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई कर ऋण वितरण करवाया जाएगा। नए ऋण आवेदनों के प्रसंस्करण और बैंकों में लंवित मामलों के निपटारे पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त निष्क्रिय लाभार्थियों को पुन: डिजिटल माध्यम से योजना से जोडऩे और उनके यूपीआई, क्यूआर कोड को सक्रिय करवाने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत क्रेडिट कार्ड व सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग की मिलेगी सुविधा इस पात्र पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करवाने के साथ-साथ उनके तथा उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग भी की जाएगी। इसके अलावा स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत पथ विक्रेताओ एवं उनके परिवारों को 8 सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोडक़र उनका लाभ दिलाने का कार्य भी किया जाएगा। पात्र पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ सुविधा का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments