Monday, August 31, 2026
HomeNationalएस.सी.ओ. सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा पर होगा मंथन

एस.सी.ओ. सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा पर होगा मंथन

बिश्केक, 31 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ) का 26वां शिखर सम्मेलन आज से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शुरू हो रहा है। जिसमें भारत समेत एस.सी.ओ के 10 सदस्य देशों के शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं, दो दिवसीय इस सम्मेलन की मेजबानी किर्गिस्तान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति, सतत विकास और सदस्य देशों के बीच सहयोग को लेकर अहम चर्चा होने की उम्मीद है। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संभावित मुलाकातों पर भी खास नजर रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच यह सम्मेलन भारत के लिए अपनी कूटनीतिक प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments