Tuesday, September 1, 2026
HomePunjab‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत अमलोह में विशेष सफाई अभियान, कूड़े के...

‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत अमलोह में विशेष सफाई अभियान, कूड़े के ढेरों का किया स्थायी निपटारा

अमलोह/मंडी गोबिंदगढ़, 1 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत आज नगर कौंसिल अमलोह द्वारा हलका विधायक श्री गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग के नेतृत्व में चौथे दिन विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अमलोह के खन्ना रोड स्थित नेक डग के पास लगे कूड़े के ढेरों को स्थायी रूप से हटाकर क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित की गई। इस मौके पर विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग के साथ नगर कौंसिल अमलोह की प्रधान श्रीमती हरिंदर कौर चीमा ने सफाई अभियान का जायजा लिया।

इसी के साथ नगर कौंसिल मंडी गोबिंदगढ़ द्वारा गांव जस्सड़ां में भी साफ-सफाई का कार्य करवाया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों, सड़कों के किनारों और अन्य स्थानों की सफाई करवाई गई। इस मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का जायजा लिया।

हलका विधायक गैरी वड़िंग ने शहरवासियों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से परहेज करें और घरेलू कूड़ा केवल नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों को ही दें। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई और सुंदरता को बनाए रखने के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत प्रदेश को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें लोगों के सहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है।

इस मौके पर नगर कौंसिल अमलोह के उपाध्यक्ष श्री अतुल लुटावा, सुखविंदर कौर गहलोत, काउंसलर श्रीमती जाह्नवी शर्मा, श्री जगतार सिंह, श्री दर्शन सिंह चीमा, नगर कौंसिल के सचिव-कम-इंस्पेक्टर श्री हुसन लाल, श्री संदीप सिंह, समस्त मोटिवेटर, नगर कौंसिल का स्टाफ तथा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments