Wednesday, September 2, 2026
HomePunjabकेनैडा जाने वालों के लिए बढ़ी मुश्किलें, नए नियम लागू

केनैडा जाने वालों के लिए बढ़ी मुश्किलें, नए नियम लागू

केनैडा, 02 सितंबर, 2026 (गुरप्रीत सिंह): केनैडा में पढ़ाई और बसने की योजना बना रहे पंजाबियों के लिए नए नियमों से मुश्किलें बढ़ गई हैं। 1 सितंबर 2026 से कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वित्तीय जरूरत बढ़ा दी है। क्यूबेक के बाहर स्टडी परमिट के आवेदकों को अब रहने के खर्च के लिए 23,448 केनैडाई डॉलर का प्रमाण देना होगा। सरकार ने 2026 में नए अस्थायी निवासियों की संख्या 3.85 लाख तक सीमित की है, जिसमें अधिकतम 1.55 लाख नए अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल होंगे।

वहीं, 1 सितंबर को हुए एक्सप्रेस एंट्री सी.ई.सी ड्रॉ में कनाडा ने 2,000 उम्मीदवारों को स्थायी निवास के लिए आमंत्रित किया। इसके लिए न्यूनतम सी.आर.एस. स्कोर 521 रहा।

पहले से केनैडा में काम कर रहे कुछ अस्थायी कर्मचारियों के लिए राहत की संभावना है। सरकार 2026 और 2027 में 33,000 तक वर्करों को स्थायी निवास देने के लिए विशेष कार्यक्रम चला रही है। इन बदलावों के चलते पंजाब से केनैडा जाने वाले छात्रों और युवाओं के लिए प्रतिस्पर्धा और अनिश्चितता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments