Thursday, September 3, 2026
HomePunjabश्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित दिड़बा...

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित दिड़बा में 8 सितंबर को होगा 500 ड्रोन का विशेष शो

संगरूर, 3 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्यभर में विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला संगरूर के दिड़बा स्थित अनाज मंडी में 8 सितंबर को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक 500 ड्रोन का विशेष शो आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुखचैन सिंह पापड़़ा ने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह ड्रोन शो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। करीब 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरकर श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, बाणी, विचारधारा और महान शिक्षाओं को दर्शाती अनूठी प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने कहा कि इस ड्रोन शो का उद्देश्य श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और समाज को दिए महान संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ इस यादगार कार्यक्रम में जरूर शामिल हों।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बिजली की निर्बाध आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे, ताकि सभी लोग इस विशेष ड्रोन शो का आनंद ले सकें और कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो। उन्होंने जिला वासियों से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित इस विशेष आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments