Friday, September 4, 2026
HomePunjab‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब में व्यापक सफाई अभियान...

‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब में व्यापक सफाई अभियान लगातार जारी

सरहिंद/बस्सी पठाना, 4 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार): ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत आज बस्सी पठाना और सरहिंद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत बस्सी पठाना के मोहल्ला सिंहपुरा रोड तथा सरहिंद के वार्ड नंबर 3, 4 और 22 में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किए गए। इस दौरान सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा तथा अन्य गंदगी हटाकर क्षेत्रों की सफाई की गई।

हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और विधायक बस्सी पठाना रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि सफाई व्यवस्था का ध्यान रखना प्रत्येक जिला निवासी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व में प्रदेश को साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें।

उन्होंने नगर परिषदों के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सफाई अभियान को दैनिक स्तर पर और अधिक सुचारू बनाने के लिए प्रेरित किया।

बस्सी पठाना में सफाई अभियान के दौरान नगर परिषद प्रधान श्री राज कुमार, काउंसलर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंदर कौर बाजवा तथा नगर परिषद का स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments