Friday, September 4, 2026
HomePatialaजिला स्कूल खेलों में लड़कियों के बास्केटबॉल मुकाबले करवाए गए

जिला स्कूल खेलों में लड़कियों के बास्केटबॉल मुकाबले करवाए गए

पटियाला, 4 सितंबर, (विशाल गुप्ता): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देश और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह व जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों के बास्केटबॉल मुकाबले पोलो ग्राउंड, पटियाला में करवाए गए।

जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रिंसिपल जसपाल सिंह मंडौर और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पोलो ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

अंडर-14 वर्ग में पटि-1 जोन ने पहला, पटि-2 जोन ने दूसरा और पटि-3 जोन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 वर्ग में पटि-2 जोन प्रथम, पटि-3 जोन द्वितीय और पटि-1 जोन तृतीय स्थान पर रहा।
वहीं अंडर-19 वर्ग में पटि-2 जोन ने पहला, पटि-3 जोन ने दूसरा और पटि-1 जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर खेल कन्वीनर प्रिंसिपल जग्गा सिंह, अमरजोत सिंह, बलविंदर सिंह जस्सल (जोनल सचिव पटि-2), अमनदीप कौर, इंदू बाला, परमजीत कौर, गुरिंदर सिंह, लखविंदर कौर, इरवंदीप कौर, गुरमीत सिंह कोच, कंवलदीप सिंह कोच, रमणीक आहूजा कोच, तेजिंदर कौर, हरवीर कौर, गुरप्रीत सिंह बाजवा तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments