Friday, September 4, 2026
HomePatialaश्री राधे श्याम मंदिर अर्बन एस्टेट फेज-2 में धूमधाम से मनाई जाएगी...

श्री राधे श्याम मंदिर अर्बन एस्टेट फेज-2 में धूमधाम से मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, मोहित मोहिंद्रा होंगे मुख्य अतिथि

पटियाला, 4 सितंबर, 2026 (बलजीत सरना): श्री राधे श्याम मंदिर, अर्बन एस्टेट फेज-2, पटियाला में 4 सितंबर, दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी श्रद्धा, भावना और धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रधान श्री जी.के. बंसल के नेतृत्व में समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस पवित्र धार्मिक महोत्सव में पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान एवं हलका पटियाला ग्रामीण के प्रभारी श्री मोहित मोहिंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन एवं लीलाओं को दर्शाती तीन विशाल एवं मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समारोह के दौरान रात 9 बजे महाराज श्री संजीव गुरु जी द्वारा भगवान श्री राधा बिहारी जी की अलौकिक लीलाओं तथा राधा-कृष्ण के प्रेम एवं भक्ति रस पर आधारित विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

मंदिर कमेटी के प्रधान श्री जी.के. बंसल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कमेटी द्वारा पुख्ता प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने शहरवासियों को परिवार सहित इस पवित्र त्योहार में शामिल होकर ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का निमंत्रण दिया। तैयारियों में मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी श्रद्धा और तनदेही से सहयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments