Friday, September 4, 2026
HomeNationalजन्माष्टमी पर मथुरा में ‘समुद्र मंथन’ थीम से सजा श्रीकृष्ण जन्मस्थान

जन्माष्टमी पर मथुरा में ‘समुद्र मंथन’ थीम से सजा श्रीकृष्ण जन्मस्थान

मथुरा/लखनऊ, 04 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार): जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान को ‘समुद्र मंथन’ थीम पर भव्य रूप से सजाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। उन्होंने गौ पूजन के साथ मंदिर के विभिन्न हिस्सों में करीब 45 मिनट तक पूजा की।

वहीं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के श्री द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

वाराणसी में भी जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में रात 10 बजे से मध्यरात्रि तक महाभिषेक होगा। मंदिरों में झांकियां सजाई गई हैं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मथुरा-वृंदावन, गोकुल और अयोध्या सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर मध्यरात्रि में विशेष पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments