फतेहाबाद, 04 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): भाजपा नेता प्रमोद बंसल के प्रतिष्ठान पर प्रदेश महामंत्री वेद फूलां, जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविंद्र बलियाला, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री वेद फूलां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के आधार पर लगातार आगे बढ़ रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ संगठन के लिए कार्य करें तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तथा भाजपा सरकार का उद्देश्य हर वर्ग का विकास और प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर उपलब्ध करवाना है।
जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना खर्ची, बिना पर्ची और बिना सिफारिश के योग्यता के आधार पर युवाओं एवं पात्र लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर अवसर उपलब्ध करवाने से प्रदेश के लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हुए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि समारोह में जिला सचिव संकेत गर्ग, निर्मल सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखविंद्र गोयल, विज्ञान सागर बाघला, सतपाल सेठी, कुलवंत सेनी, महेश खन्ना, सुनील इंदोरा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






