चंडीगढ़, 5 सितंबर 2026 (हर्षलीन सिंह): पंजाब सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने जा रही है। बैठक दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी।
बैठक में पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सबसे अधिक ध्यान सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर रहने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट कर्मचारियों के हित से जुड़े कुछ अहम फैसलों को मंजूरी दे सकती है।
हालांकि, इन फैसलों की स्पष्ट जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद ही सामने आएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजरें कैबिनेट के फैसलों पर टिकी हैं।






