Saturday, September 5, 2026
HomePunjabपंजाब के हर मतदान केंद्र पर 6 सितंबर को विशेष चुनावी कैंप,...

पंजाब के हर मतदान केंद्र पर 6 सितंबर को विशेष चुनावी कैंप, मतदाताओं को मिलेंगी चुनावी सेवाएं

चंडीगढ़, 5 सितंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) 2026 के तहत पंजाब के सभी मतदान केंद्रों पर 6 सितंबर 2026, रविवार को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी विभिन्न चुनावी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। कैंप के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) मौके पर मौजूद रहकर मतदाताओं की सहायता करेंगे।

मतदाताओं के लिए प्रमुख सेवाएं और संबंधित फॉर्म इस प्रकार हैं:

  • नई वोट बनवाने के लिए: फॉर्म नंबर 6
  • NRI मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए: फॉर्म नंबर 6A
  • पता बदलने, वोट स्थानांतरित करने या विवरण में सुधार के लिए: फॉर्म नंबर 8

आवश्यक फॉर्म भरकर मतदाता इसे अपने मतदान केंद्र पर मौजूद बी.एल.ओ. के पास जमा करवा सकते हैं। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष कैंप का लाभ उठाकर मतदाता सूची से संबंधित अपनी जानकारी की जांच करें तथा आवश्यक संशोधन या पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments