चंडीगढ़/बठिंडा, 7 सितंबर 2026 (प्रभजोत सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बठिंडा जिले के गांव मेहराज में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सीधे तौर पर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे।
‘लोक मिलनी’ के दौरान विभिन्न वर्गों के लोग मुख्यमंत्री के सामने अपनी परेशानियां रख सकेंगे। सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों से सीधा संवाद करने के लिए आयोजित की जा रही इस लोक मिलनी को लेकर मेहराज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में काफी उत्साह है।






