Tuesday, September 8, 2026
HomeNationalदिल्ली मे सत्य निकेतन इमारत का भयानक हादसा

दिल्ली मे सत्य निकेतन इमारत का भयानक हादसा

नई दिल्ली, 07 सितंबर, 2026 (गुरप्रीत सिंह): दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को गिरी बहुमंजिला इमारत के हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। मलबे से अब तक 11 लोगों को निकाला जा चुका है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास स्थित यह इमारत लड़कों के पीजी के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। हादसे के समय इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था।

दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीमें रातभर राहत-बचाव अभियान में जुटी रहीं। पुलिस ने इमारत के मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments