Tuesday, September 8, 2026
HomeEntertainmentवरुण बोले- माता-पिता संग जरूर देखें 'हनुमान अंश'

वरुण बोले- माता-पिता संग जरूर देखें ‘हनुमान अंश’

मुंबई, 07 सितंबर,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन जारी है। इसी बीच अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।

वरुण ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी मां के साथ थिएटर में यह फिल्म देखी। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का अनुभव लें।

अभिनेता ने कहा कि फिल्म को लेकर उनसे किसी ने प्रचार करने के लिए संपर्क नहीं किया था। उन्होंने अपनी इच्छा से फिल्म के बारे में बात की। वरुण ने भगवान हनुमान से अपने बचपन के जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह फिल्म उन्हें सामान्य फिल्म से अलग और आध्यात्मिक अनुभव जैसी लगी।

कलाकारों और निर्देशन की भी सराहना

वरुण धवन ने फिल्म के कलाकारों के अभिनय और निर्देशन की भी प्रशंसा की। उन्होंने शोभिना डब्ल्यू. सत्य और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के काम को शानदार बताया और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की।

‘हनुमान अंश’ का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments