धूरी, 8 सितंबर, 2026 (अमनदीप सभरवाल): पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव राजोमाजरा से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जैसे खेल मुकाबले युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान करते हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य गांव स्तर से खिलाड़ियों की प्रतिभा की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है।

चेयरमैन ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेने और अपनी मेहनत एवं लगन से क्षेत्र तथा पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सरपंच मनप्रीत सिंह, ब्लॉक प्रधान सुरजीत सिंह धर्म के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।






