Tuesday, September 8, 2026
HomeHaryanaसरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने पर दे रही है जोर:...

सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने पर दे रही है जोर: मुख्यमंत्री

हरियाणा, 8 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है, ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की मांग के अनुसार कुशल बन सकें। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डेटा सिम खरीदने को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री सोमवार को हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 5 लाख टैबलेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट दिए जाएंगे। इनके लिए डेटा सिम की खरीद की जाएगी।

इसके अलावा, हरियाणा पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के लिए 220 वोल्ट की ट्यूब्यूलर टाइप लीड-एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी मंजूरी दी गई है। इसमें 100 एएच, 200 एएच और 120 एएच सहित पांच प्रकार की बैटरियों की खरीद शामिल है।

एनएचएम के तहत 59 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवाओं को मंजूरी

हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री ने हैफेड द्वारा संचालित असंध शुगर मिल की वार्षिक ओवरहॉलिंग, मरम्मत, रखरखाव और अन्य कार्यों सहित एक वर्ष के संचालन के लिए 11.90 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत दक्षिणी जोन के लिए 33 और उत्तरी जोन के लिए 26 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को भी मंजूरी दी गई। इन 59 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य है।

एचपीपीसी की बैठक में लगभग 90 करोड़ रुपये से अधिक के सेवा कार्यों को मंजूरी दी गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, कमिश्नर एवं सचिव आशिमा बराड़, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक तथा एचवीपीएन के एमडी डॉ. आदित्य दहिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments