पटियाला , 9 सितंबर, 2026 (विशाल गुप्ता): पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत अनाज मंडी सरहिंद रोड (हल्का पटियाला दिहाती) में 10 सितंबर की शाम को 500 ड्रोनों का शानदार शो आयोजित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बताया कि आधुनिक तकनीक और रोशनियों के इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, संदेश और मानवता के प्रति उनकी शिक्षाओं को आसमान में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। यह शो धार्मिक आस्था, तकनीक और संस्कृति का सुंदर संगम पेश करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस अनोखे कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है और जिला प्रशासन द्वारा दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारू प्रबंधों के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने परिवारों सहित अनाज मंडी सरहिंद रोड में पहुंचकर इस यादग़ार ड्रोन शो में शामिल हों और श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व की खुशियां साझा करें।






