Tuesday, September 29, 2026
HomeSportsआई.एफ.एल के नए सीजन का आगाज 30 अक्टूबर से, तीन विदेशी खिलाड़ी...

आई.एफ.एल के नए सीजन का आगाज 30 अक्टूबर से, तीन विदेशी खिलाड़ी खेल सकेंगे

नई दिल्ली, 09 सितंबर, 2026 (दीपक दत्ता): अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (ए.आई.एफ.एफ) ने इंडियन फुटबॉल लीग (आई.एफ.एल) के 2026-27 सत्र की शुरुआत 30 अक्टूबर से करने की घोषणा की है। यह फैसला 11 प्रतिभागी क्लबों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में पिछले सत्र की समीक्षा के दौरान लीग की दर्शक संख्या और प्रसारण प्रदर्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जानकारी दी गई। आगामी सीजन में नियमों में बदलाव करते हुए एक मैच के दौरान मैदान पर अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ियों को एक साथ खेलने की अनुमति दी गई है।

लीग का विस्तार करते हुए नगालैंड और ओडिशा को नए आयोजन स्थलों के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही आईएफएल चार्टर, बजट और प्रायोजन पैकेज पर भी चर्चा हुई।

एआईएफएफ के उप महासचिव एम. सत्यनारायण ने कहा कि पिछले सीजन से लीग को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला है। नए क्लबों और आयोजन स्थलों के जुड़ने से आगामी सत्र में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।

इससे पहले क्लब प्रतिनिधियों और सत्यनारायण ने प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी से मुलाकात कर आगामी सत्र के प्रसारण साझेदारी पर भी चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments