Thursday, October 1, 2026
HomePatialaविधायक अजीतपाल सिंह कोहली के नेतृत्व में सफाई अभियान

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली के नेतृत्व में सफाई अभियान

पटियाला, 12 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत पटियाला में क्लीन ड्राइव आयोजित की गई। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई करवाने के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त कमिश्नर सिमरप्रीत भी मौजूद रहे।

इस संबंध में विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम का सहयोग करें।

क्लीन ड्राइव के दौरान विधायक के नेतृत्व में एमसी जगतार सिंह तारी, एमसी किरण आहूजा, एमसी मीना देवी और जसबीर सिंह बिट्टू ने सफाई कार्यों का जायजा लिया तथा सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि सफाई अभियान को लगातार जारी रखते हुए पटियाला को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments