Thursday, October 1, 2026
HomeSportsभारत की शानदार जीत, लगातार चौथी बार फाइनल में एंट्री

भारत की शानदार जीत, लगातार चौथी बार फाइनल में एंट्री

भारत ने मलेशिया को हराकर लगातार चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप फाइनल में बनाई जगह

भारत, 12 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): मौजूदा चैंपियन भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ए.एच.एफ पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत की जीत में कप्तान अनमोल एक्का की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए दो शानदार गोल दागे। इसके साथ ही टूर्नामेंट में उनके गोलों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। वहीं, सुखविंदर ने 51वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल करते हुए टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी।

भारतीय गोलकीपर विवेक लकड़ा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मलेशिया की ओर से मिले एक महत्वपूर्ण पेनल्टी स्ट्रोक को रोककर भारत की बढ़त बरकरार रखने में अहम योगदान दिया।

मलेशिया ने मुकाबले के अंतिम क्षणों में वापसी की कोशिश की और एम. राहुल ने मैच खत्म होने से महज 24 सेकंड पहले गोल किया। हालांकि, तब तक भारतीय टीम ने मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया था।

अब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारतीय टीम लगातार चौथा खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments