Thursday, October 1, 2026
HomePatialaपंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के माननीय जज जस्टिस अलका सरीन ने...

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के माननीय जज जस्टिस अलका सरीन ने केंद्रीय जेल पटियाला का निरीक्षण किया

पटियाला, 13 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के माननीय जज जस्टिस अलका सरीन ने आज केंद्रीय जेल पटियाला का दौरा कर कैदियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जस्टिस अलका सरीन ने महिला वार्ड, क्रेच-कम-कौशल विकास केंद्र, जेल फैक्टरी, आई.टी.आई., क्लास रूम, जेल अस्पताल, कानूनी सहायता कक्ष, जेल नर्सरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) रूम, सांझी रसोई तथा हाई सिक्योरिटी जोन का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैदियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

जस्टिस अलका सरीन ने जोर दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कैदियों को उनके अधिकारों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध हों तथा उनके कानूनी अधिकारों की पूरी तरह रक्षा की जाए। उन्होंने जेल में किए जा रहे कल्याणकारी उपायों की भी समीक्षा की और जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अवतार सिंह तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-कम-इंचार्ज सचिव, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, सुश्री शिल्पी गुप्ता भी उपस्थित थीं।

जेल अधीक्षक गुरचरण सिंह धालीवाल ने माननीय जज जस्टिस अलका सरीन को जेल के समग्र कामकाज, सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यावसायिक गतिविधियों तथा कैदियों के कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments