15 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह): टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। जेंडाया के स्टाइलिस्ट और करीबी दोस्त लॉ रोच ने अब दावा किया है कि दोनों की आधिकारिक शादी अभी नहीं हुई है।
खास बात यह है कि कुछ महीने पहले रोच ने ही दोनों के शादीशुदा होने की बात कही थी। अब उन्होंने अपने पुराने बयान को झूठ बताते हुए कहा कि कपल की अभी कोई आधिकारिक शादी की रस्म नहीं हुई है।
रोच ने सोशल मीडिया पर वायरल टॉम-जेंडाया की शादी की तस्वीरों को भी फर्जी और एआई-जनरेटेड बताया। हालांकि, टॉम हॉलैंड के इंटरव्यू में जेंडाया को कई बार ‘पत्नी’ कहने से फैंस के बीच शादी को लेकर रहस्य बरकरार है।
दोनों की सगाई 2024 के अंत में हुई थी और अब फैंस उनके आधिकारिक शादी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।






