Monday, September 28, 2026
HomePatialaविधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा बस को...

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा बस को किया रवाना

पटियाला, 16 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह): पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने आज पटियाला शहर के चांदनी चौक से एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हलका समन्यवक (कोऑर्डिनेटर) हरविंदरपाल सिंह विंटी भी उपस्थित थे।

इस दौरान श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सरकार के इस विशेष प्रयास के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली का धन्यवाद व्यक्त किया।

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने बताया कि यह बस सालासर धाम और खाटू श्याम जी जाएगी। इस तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च पंजाब सरकार द्वारा उठाया जा रहा है और किसी भी श्रद्धालु से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक अनगिनत श्रद्धालु तीर्थ यात्रा कर चुके हैं और लाखों श्रद्धालु लगातार अपने संबंधित क्षेत्र के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं, जिन्हें यह यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों द्वारा सरकार के इस उपक्रम का समर्थन करने के साथ-साथ धन्यवाद भी दिया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा प्रयास है। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

विधायक कोहली ने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने भी पंजाब सरकार और विधायक कोहली का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments