नई दिल्ली, 17 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह) : हिंदी और कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 के लिए प्रतिष्ठित दादासाहिब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सरकार द्वारा बुधवार को इस संबंध में घोषणा की गई। 78 वर्षीय अनंत नाग ने पांच दशकों से अधिक के अपने फिल्मी करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ सिनेमा में भी अपने उत्कृष्ट अभिनय के जरिए विशेष पहचान बनाई है।
‘मिंचिना ओटा’, ‘हंसगीथे’, ‘अंकुर’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को विशेष रूप से जाना जाता है। फिल्मों के अलावा अनंत नाग ने रंगमंच (थिएटर) के क्षेत्र में भी लंबा और महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दादासाहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में विशेष और दीर्घकालिक योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। अनंत नाग को यह पुरस्कार उनके दशकों लंबे फिल्मी और कलात्मक सफर के लिए प्रदान किया जाएगा।






