खाली प्लॉटों में पड़े प्लास्टिक के लिफाफे और अन्य कचरा उठाकर करवाई गई सफाई
घग्गा, 20 सितंबर, 2026 (हर्षप्रीत कौर): नगर पंचायत घग्गा द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत प्रधान मिठू सिंह और कार्यकारी अधिकारी बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान विभिन्न खाली प्लॉटों में पड़े प्लास्टिक के लिफाफे और अन्य कचरा उठवाकर सफाई करवाई गई। नगर पंचायत की ओर से शहरवासियों से अपील की गई कि वे कचरा सड़कों के किनारे, खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें तथा कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें।

अधिकारियों ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की।






