Monday, September 28, 2026
HomeSportsएशियाई खेलों में भारत ने खोला पदकों का खाता, महिला निशानेबाजों ने...

एशियाई खेलों में भारत ने खोला पदकों का खाता, महिला निशानेबाजों ने जीता रजत

जापान, 20 सितंबर, 2026 (हर्षप्रीत सिंह): 2026 एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत ने पदक तालिका में अपना खाता खोल लिया। भारतीय महिला निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

भारतीय टीम ने कुल 1898 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही। वहीं, चीन की टीम ने 1904 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीतने के अलावा नया विश्व रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।

व्यक्तिगत मुकाबले में भी भारत की सोनम उत्तम और इलावेनिल वलारिवान ने महिला 10 मीटर एयर राइफल फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। क्वालीफिकेशन में सोनम ने 634 अंक, जबकि इलावेनिल ने 633 अंक हासिल किए। ऐसे में दोनों भारतीय निशानेबाजों के पास व्यक्तिगत स्पर्धा में भी पदक जीतने का अवसर रहेगा।

चीन ने टीम स्पर्धा में अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले महिला 10 मीटर एयर राइफल में 1902 अंकों का विश्व रिकॉर्ड चीन ने 2025 एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। अब 1904 अंक के साथ चीन ने नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments