Tuesday, September 29, 2026
HomeNationalराज्यसभा की 12 सीटों पर चुनावी बिगुल, 16 अक्टूबर को मतदान

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनावी बिगुल, 16 अक्टूबर को मतदान

नई दिल्ली, 22 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह): देश के 3 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

इन 12 सीटों में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की सीट भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के इन 10 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

इसके अलावा उत्तराखंड से 1 राज्यसभा सीट खाली हो रही है। तीसरी सीट पश्चिम बंगाल की है, जहां एक सदस्य के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है।

चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 अक्टूबर को ही मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments