Monday, September 28, 2026
HomePatialaहलका शुतराणा की सड़कें जल्द बनेंगी - कुलवंत सिंह बाजीगर

हलका शुतराणा की सड़कें जल्द बनेंगी – कुलवंत सिंह बाजीगर

पातड़ां, 24 सितंबर, 2026 (हर्षप्रीत कौर): हलका शुतराणा में नई सड़कों के निर्माण का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है और जिन सड़कों पर प्रीमिक्स डालना है या जिनका नए सिरे से निर्माण होना है, उनका काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए हलका विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने बताया कि हलका शुतराणा में डेरा बाबुओं से चिचड़वाल हरियाणा बॉर्डर तक सड़क पर प्रीमिक्स डाला जा रहा है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा भी लिया।

विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने बताया कि गांव दुताल से डरोली तक, गांव भूतगढ़ से रायधराना तक, बादशाहपुर से गांव पड़ता हरियाणा बॉर्डर तक तथा गांव मौलवीवाला आदि की सड़कों पर पत्थर डाला जा चुका है। इन सड़कों पर जल्द ही प्रीमिक्स डालने का काम शुरू किया जाएगा।

विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि आने वाले दिनों में हलका शुतराणा की बाकी बची सड़कों का निर्माण भी करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments