Monday, September 28, 2026
HomePatialaश्री वामन द्वादशी पर श्री सनातन धर्म सभा ने सजाया विशाल मंच

श्री वामन द्वादशी पर श्री सनातन धर्म सभा ने सजाया विशाल मंच

पटियाला, 24 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह): श्री सनातन धर्म सभा पटियाला द्वारा किला चौक पटियाला में श्री वामन द्वादशी का पर्व सभा के प्रधान लाल चंद जिंदल के कुशल नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभा की ओर से किला चौक में एक विशाल मंच सजाया गया। श्री सनातन धर्म सभा पटियाला के प्रधान लालचंद जिंदल एवं पदाधिकारियों द्वारा ज्योति प्रचंड एवं पूजा-अर्चना करके भगवान श्री वामन जी के चित्र पर माला अर्पित करते हुए धार्मिक रीति के अनुसार मेले का शुभारंभ किया ।

श्री सनातन धर्म सभा पटियाला के प्रधान एवं सभी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में पहुंची भारतीय जनता पार्टी पंजाब इकाई की महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबा जय इंद्र कौर, नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों और समाज सेवकों को मंच पर पहुंचने पर सिरोपा व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस बार नगर निवासियों में इस पर्व को मनाने के लिए विशेष उत्साह नजर आया। श्री सनातन धर्म सभा पटियाला के प्रधान लाल चंद जिंदल के कुशल मार्ग दर्शन में व वरिष्ठ उप प्रधान विजय मोहन गुप्ता, उप-प्रधान नरेश कुमार जैन, राकेश कुमार, पवन जिंदल, त्रिभुवन गुप्ता, महासचिव अनिल गुप्ता, धर्म प्रचार मंत्री एन के शर्मा, द्वारा श्री वामन द्वादशी के उपलक्ष्य में प्रदर्शन करने वाली झांकियों और टिप्परियों एवं हिंडोलों आदि को सम्मानित किया गया।

सन 1894 में स्थापित श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान लालचंद जिंदल ने बताया कि इस ऐतिहासिक संस्था द्वारा गत अनेक वर्षों से श्री वामन द्वादशी पर्व अत्यंत उत्साह व धार्मिक श्रद्धा सहित मनाया जाता रहा है और इसी परंपरा को जारी रखते हुए यह आयोजन किया गया है। इस मौके पर सभा के अन्य सदस्य में धीरज अग्रवाल, मुकेश पुरी, राजकुमार जोशी, दिनेश जिंदल व प्रिंसिपल  श्री रिपुदमन  सिंह एवं एस डी एस ई स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments