भादसों, 29 सितंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पी.एम.आई.डी.सी. के निर्देशों के अनुसार चलाए जा रहे अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत आज नगर पंचायत भादसों द्वारा यंग फार्मर स्कूल, भादसों में ‘कबाड़ से कला’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता स्कूल की प्रिंसिपल मनदीप कौर के नेतृत्व में करवाई गई।
प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के बच्चों ने वेस्ट मटीरियल का उपयोग करके विभिन्न सुंदर और रचनात्मक मॉडल तैयार किए। बेहतरीन मॉडल तैयार करने वाले बच्चों को नगर पंचायत भादसों की टीम द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने तथा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत भादसों की टीम में कार्यकारी अधिकारी बूटा सिंह, सदस्य सी.एफ. मनदीप कौर, मोटिवेटर अमनदीप कौर, करमजीत कौर, राजकुमार तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।






