पटियाला, 29 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): खेल विभाग पटियाला द्वारा 29 सितंबर 2026 को ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन एथलेटिक्स, कबड्डी सर्कल स्टाइल, वॉलीबॉल शूटिंग, हैंडबॉल, गतका, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, तैराकी, रोलर स्केटिंग, वेटलिफ्टिंग, आर्चरी, किक बॉक्सिंग और टेनिस बॉल क्रिकेट की प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों और अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गईं।
इन खेलों के बारे में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा के चेयरमैन जसवीर सिंह जस्सी सोहियांवाला ने भी शिरकत की।
वेटलिफ्टिंग
अंडर-17 लड़कों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में शगनदीप सिंह ने पहला, अनुज ने दूसरा और समरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम ने पहला, नितिन वर्मा ने दूसरा और अर्चित शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
65 किलोग्राम भार वर्ग में नितिल कुमार ने पहला और मान राय ने दूसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक ने पहला और आकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में मानव ने पहला स्थान हासिल किया।
85 किलोग्राम भार वर्ग में अभिजोत ने पहला और 95 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांग ने पहला स्थान हासिल किया। +95 किलोग्राम भार वर्ग में अजयबीर सिंह ने पहला और अमृत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
टेबल टेनिस
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अभिजीत सिंह ने पहला स्थान, तशांत ने दूसरा स्थान तथा सतप्रीत सिंह और सक्षम नरूला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रोलर स्केटिंग
रोड रेस इनलाइन अंडर-14 लड़कों में जसकरण सिंह ने पहला, एकजोत सिंह ने दूसरा, अश्विक कंसल ने तीसरा और अर्जुन सूद ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 लड़कों में करणवीर सिंह ने पहला और शिवांश पांडे ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 वर्ग में अरमान भल्ला ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी सर्कल स्टाइल
21-30 आयु वर्ग की लड़कियों में भूनरहेड़ी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों में पातड़ां-ए टीम ने पहला, समाना-ए टीम ने दूसरा और पटियाला शहरी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल शूटिंग
अंडर-21 लड़कों में पटियाला शहरी की टीम ने पहला स्थान, समाना की टीम ने दूसरा, नाभा की टीम ने तीसरा और घनौर की टीम ने चौथा स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स
अंडर-21 महिला 100 मीटर हर्डल्स में हरगुनदीप कौर ने पहला, गुरप्रीत कौर ने दूसरा और अर्शदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
31-40 आयु वर्ग के पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में अमनजोत सिंह ने पहला, गुरजसपाल ने दूसरा और इंदरजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।






