एंटरटेनमेंट, 01 अक्टूबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): अनुपम खेर ने 71 साल की उम्र में नॉर्थ कैरोलिना के रैले स्थित एक मॉल में 35 फीट ऊंची इनडोर रॉक क्लाइंबिंग वॉल पर चढ़कर अपनी फिटनेस और जज्बे की मिसाल पेश की। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
अनुपम खेर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें चुनौती मुश्किल लगी, लेकिन शिमला में पहाड़ों पर चढ़ने की पुरानी याद ने उन्हें प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। हार्नेस की सुरक्षा के बीच उन्होंने खुद एक-एक होल्ड पकड़कर पूरी दीवार चढ़ी।
ऊपर पहुंचने के बाद अभिनेता ने इसे “इंसानी जज्बे की जीत” बताया। उन्होंने कहा कि उम्र या संदेह हमें अपनी क्षमताओं को आजमाने से नहीं रोकना चाहिए। वीडियो पर फैंस ने उनके साहस और जज्बे की जमकर तारीफ की।






