01अक्टूबर, 2026 (जगजीत सिंह): सैमसंग ने प्रीमियम टैबलेट सेगमेंट में गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा और गैलेक्सी टैब S12+ को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। दोनों टैबलेट्स में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर, गैलेक्सी एआई फीचर्स और 120Hz डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया गया है।
गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा में 14.6 इंच की स्क्रीन और 11,600mAh बैटरी है, जबकि S12+ में 12.6 इंच डिस्प्ले और 10,600mAh बैटरी मिलती है। दोनों मॉडल 45W फास्ट चार्जिंग और S Pen के साथ आते हैं।
कंपनी के मुताबिक, टैबलेट्स एंड्रॉयड 17 आधारित One UI 9 पर चलते हैं और इन्हें 7 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
ग्लोबल स्तर पर टैब S12 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 1,399 डॉलर और टैब S12+ की 1,199 डॉलर रखी गई है। बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी। भारत में लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।






