Thursday, October 1, 2026
HomePatialaफूड सेफ्टी टीम ने मसालों के 15 सर्विलांस सैंपल लिए, 21 प्रकार...

फूड सेफ्टी टीम ने मसालों के 15 सर्विलांस सैंपल लिए, 21 प्रकार के उत्पाद जब्त

पटियाला, 01 अक्टूबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): पटियाला के जिला फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. गुरप्रीत *कौर* ने बताया कि फूड सेफ्टी टीम पटियाला द्वारा 29 सितंबर 2026 को विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मसालों के 15 सर्विलांस सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक अन्य कारोबारी स्थान का ऑनलाइन निरीक्षण भी किया गया, जिसके दौरान सुधार नोटिस जारी किया गया।

डॉ. गुरप्रीत *कौर* ने आगे बताया कि इसके बाद टीम द्वारा एक कारोबारी स्थान की जांच की गई, जहां कुछ ऐसे उत्पाद पाए गए, जिन पर मैसर्स वैद विद्या सागर आयुर्वेदा प्रा. लि., पटियाला द्वारा निर्मित, पैक और मार्केट किए जाने की जानकारी दर्ज थी। इनमें से कुछ उत्पादों को ‘डायटरी सप्लीमेंट्स’ के रूप में लेबल किया गया था और उन पर फूड सेफ्टी लाइसेंस नंबर भी दर्ज था।

उन्होंने बताया कि संबंधित रिकॉर्ड की जांच के दौरान यह सामने आया कि दर्ज किया गया लाइसेंस इन उत्पादों के निर्माण और पैकिंग के लिए जारी नहीं किया गया था। इस मामले में टीम द्वारा उक्त फर्म द्वारा निर्मित, पैक और मार्केट किए गए दर्शाए गए विभिन्न 21 प्रकार के उत्पाद, जो अलग-अलग मात्रा में थे, जब्त किए गए हैं।

जिला फूड सेफ्टी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में जब्त किए गए उत्पादों से संबंधित सभी रिकॉर्ड और तथ्यों की जांच के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 तथा इसके तहत बनाए गए नियमों और विनियमों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदार पक्ष के विरुद्ध कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments