Sunday, October 11, 2026
HomePatialaजिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

पटियाला, 2 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने बताया कि अंडर-14 लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मानसा ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल, कपूरथला ने सिल्वर मेडल तथा गुरदासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

आज मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा ने विशेष रूप से सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, सिविल लाइंस, पटियाला में पहुंचकर वॉलीबॉल खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट इंचार्ज प्रिंसिपल जसपाल सिंह मंडौर, अमनिंदर सिंह बाबा, राजिंदर सिंह, दविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह टिवाणा, लखविंदर सिंह लख्खा, बलविंदर सिंह बल्ली, माखन सिंह, रुपिंदर कौर, कुलदीप कौर, हरप्रीत कौर, जसवीर कौर, जसविंदर खान, बहादुर सिंह, राजनप्रीत कौर, शिव भंडीर, राकेश कुमार, हरजीत सिंह, जैतशाहूदीप सिंह ग्रेवाल, गुरप्रीत सिंह बाजवा तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments