Sunday, October 11, 2026
HomePunjabह्यूमन एम्पावरमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा मनाई गई गांधी जयंती

ह्यूमन एम्पावरमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा मनाई गई गांधी जयंती

मोगा, 02 अक्टूबर, 2026 (लछमण जीत सिंह पुरबा): गांधी जयंती के अवसर पर ह्यूमन एम्पावरमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से प्रधान संजीव नरूला के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से अनमोल वेलफेयर क्लब के प्रधान राजेश अरोड़ा और विवेक मजीठिया ने शिरकत की।

इस मौके पर जानकारी देते हुए प्रधान संजीव नरूला, महासचिव संजीव अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेनिका गोयल, पंजाब प्रधान रमन गांधी, जिला प्रधान सतपाल सिंह कंडा और जिला महिला विंग की प्रधान वृंदा मजीठिया ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए कुर्बानियां देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने बारे में सोचता है, लेकिन देशभक्तों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश को आजाद करवाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर महिला विंग की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीतू कालड़ा, उपाध्यक्ष नीतू गोयल, चेयरमैन गुरसेवक सिंह सन्यासी, मुख्य सलाहकार वीपी सेठी, शिव टंडन, राजिंदर कुमार, प्रदीप कुमार, अमन कुमार, नीरज कुमार, शुभम गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments