Sunday, October 11, 2026
HomePatialaनई अनाज मंडी में 3 से 9 दिसंबर तक होगी जया किशोरी...

नई अनाज मंडी में 3 से 9 दिसंबर तक होगी जया किशोरी जी की अमृतमयी भागवत कथा

पटियाला, 2 अक्टूबर, 2026 (हर्षलीन सिंह ): श्री सनातन धर्म ट्रस्ट (रजि.), पटियाला द्वारा सरहिंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में 3 से 9 दिसंबर तक विशाल श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य जया किशोरी जी श्रद्धालुओं को अपनी अमृतमयी वाणी से निहाल करेंगी।
इस महान धार्मिक आयोजन के लिए रुद्रा लैंड प्रमोटर्स की ओर से ट्रस्ट को पूर्ण सहयोग दिया गया है। कंपनी के निदेशक मनीष गोयल और रितिक बंसल ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात कर इस शुभ कार्य में तन, मन और धन से सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य रिची डकाला, राम डकाला, दिनेश अग्रवाल, सुमित गोयल बब्बू, धर्म बंसल, महेश गुप्ता टोनी और राजन सिंगला उपस्थित रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रुद्रा कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए शहरवासियों से परिवार सहित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments