राशिफल, 3 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को नौकरी और कारोबार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को खर्च और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। परिवार, करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह और सकारात्मक सोच से भरा रह सकता है। कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी चिंता बातचीत के जरिए कम हो सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए खान-पान और पर्याप्त नींद पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज मानसिक शांति बनी रह सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अवसर से जुड़ी अच्छी सूचना मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। किसी को धन उधार देने से पहले पूरी स्थिति की जांच कर लें। शाम परिवार के साथ बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतनी चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है। यात्रा या किसी महत्वपूर्ण मुलाकात से भविष्य में काम आने वाली जानकारी मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में साझेदारी करने से पहले दूसरे पक्ष की विश्वसनीयता जरूर परखें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए पारिवारिक जीवन सुखद रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और उनके करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में विवाह से संबंधित कोई अड़चन दूर होने की संभावना है। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे परिवार में खुशी बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के काम और व्यवहार की आज प्रशंसा हो सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आपकी पहचान मजबूत होने के संकेत हैं। किसी बड़ी डील में अंतिम समय पर रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। पुराना लंबित काम पूरा होने से राहत मिलेगी। निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है। कई काम उम्मीद से आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको मजबूती देगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन सही योजना से स्थिति संभाली जा सकती है। सरकारी योजना या सुविधा का लाभ मिलने के संकेत हैं। भविष्य के लिए बचत करना लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अधूरे काम निपटाने का अच्छा समय है। लंबे समय से अटके मामलों में प्रगति हो सकती है। पेट से संबंधित परेशानी से बचने के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। पुराने लेन-देन का निपटारा होने से मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने बजट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अनावश्यक खरीदारी से खर्च बढ़ सकता है। घर की सजावट या नवीनीकरण को लेकर नया विचार सामने आ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगी और प्रशंसा मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने का कोई सकारात्मक अवसर भी सामने आ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज जल्दबाजी से बचने की सलाह है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। संतान के लिए खरीदारी करने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। ऑफिस में वरिष्ठों की सलाह को महत्व देना आपके काम को बेहतर बनाएगा। धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज नई शुरुआत के संकेत हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों में आपका विवेक काम आएगा। छोटी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने से आगे के काम आसान होंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास आज मजबूत रहेगा। आप अपने काम पूरे करने में सफल हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। परिवार की किसी समस्या को बातचीत के जरिए सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव के बावजूद परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने के संकेत हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। छोटी परेशानी को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते ध्यान देना बेहतर रहेगा। कोई व्यक्ति अपनी बातों से प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए बड़े फैसलों में विवेक से काम लें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में राहत की खबर मिल सकती है। किसी को वादा करने से पहले अपनी परिस्थितियों पर विचार जरूर करें।





