Sunday, October 11, 2026
HomePunjabखेलां वतन पंजाब दीयां: दौड़ में गुरसाहिबजोत सिंह प्रथम, समर सिंह द्वितीय...

खेलां वतन पंजाब दीयां: दौड़ में गुरसाहिबजोत सिंह प्रथम, समर सिंह द्वितीय और फतेहवीर सिंह तृतीय स्थान पर

संगरूर, 02 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित खेलां वतन पंजाब दीयां सीजन-04 के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आज तीसरे दिन श्रीमती नरिंदर कौर भराज, विधायक संगरूर विधानसभा क्षेत्र, ने वार हीरोज स्टेडियम, संगरूर में शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री सुखचैन सिंह पापड़ा, अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) और श्री सतीश चंद्र, उपमंडल मजिस्ट्रेट, संगरूर भी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए और पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

जिला खेल अधिकारी संगरूर श्री नवदीप सिंह ने बताया कि तैराकी और हॉकी के साथ-साथ आज एथलेटिक्स, खो-खो, बैडमिंटन, किक बॉक्सिंग, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती और रोलर स्केटिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी शुरू हो चुकी हैं।

आज हुए मुकाबलों के तहत अंडर-14 (60 मीटर) दौड़ में गुरसाहिबजोत सिंह ने प्रथम, समर सिंह ने द्वितीय और फतेहवीर सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लंबी कूद प्रतियोगिता में भूपिंदर सिंह ने प्रथम, मनिंदरजोत सिंह ने द्वितीय और एकमजोत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी तरह गोला फेंक प्रतियोगिता में मनराज सिंह सिद्धू ने प्रथम, उदेवीर सिंह ने द्वितीय और जैबीर सिंह थिंद ने तृतीय स्थान हासिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments