Sunday, October 11, 2026
HomePunjabसड़क हादसों को रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए अधिकारी...

सड़क हादसों को रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए अधिकारी आपसी तालमेल से काम करें: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

फतेहगढ़ साहिब, 02 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर की अध्यक्षता में स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में जिला रोड सेफ्टी कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सड़क हादसों को रोकने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जुगाड़ू वाहनों के गैर-कानूनी इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों की लगातार जांच की जाए और उन्हें सड़कों पर चलने से रोका जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने माननीय सुप्रीम कोर्ट के सड़क सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना, सड़कों पर आवारा पशुओं की रोकथाम, गैर-कानूनी कब्जों और सड़क किनारे गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने, हिट एंड रन मामलों, वाहनों की जांच एवं इंफोर्समेंट, सेफ स्कूल वाहन योजना तथा ब्लैक स्पॉट्स संबंधी कार्रवाई की समीक्षा की।

इसके अलावा पीएम राहत योजना के तहत मामलों की स्थिति, ई-डीएआर पोर्टल पर डाटा अपलोड करने, रोड सेफ्टी फंड और रोड सेफ्टी संबंधी वेब पेज की प्रगति के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी श्री नमन मड़कन, एसडीएम फतेहगढ़ साहिब करुण गुप्ता, एसडीएम बस्सी पठाना दीपजोत कौर, एसडीएम अमलोह हरवीर कौर, एसडीएम खमाणों अरविंद कुमार गुप्ता, डीएसपी इंद्रप्रीत सिंह, सहायक रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी श्री मनिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments